
कौन हैं दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बने लैरी एलिसन, जिन्होंने मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ा?
क्या है खबर?
सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के अध्यक्ष 80 वर्षीय लैरी एलिसन मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) 43 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं।
उनकी कुल संपत्ति 258.8 अरब डॉलर (करीब 21,930 अरब रुपये) है। उनसे आगे अब केवल टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं।
एलिसन फोर्ब्स की अप्रैल की अरबपतियों की सूची में 192 अरब डॉलर (16,320 अरब रुपये) के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
आइये जानते हैं लैरी एलिसन कौन हैं।
हिस्सेदारी
कंपनी में कितनी है लैरी एलिसन की हिस्सेदारी?
लैरी एलिसन का जन्म 17 अगस्त, 1944 में न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। वह वर्तमान में ओरेकल के अध्यक्ष, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और सह-संस्थापक हैं।
उनकी कंपनी में लगभग 40 फीसदी हिस्सेदारी है और 37 साल तक CEO पद पर रहने के बाद 2014 में यह पद छोड़ दिया।
उन्होंने पीपलसॉफ्ट (2005), सिबेल (2006), BEA (2008) और सन माइक्रोसिस्टम्स (2010) जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया। वे दिसंबर, 2018 से अगस्त, 2022 तक टेस्ला के बोर्ड में रहे।
शीर्ष-4
शीर्ष-4 अरबपतियों में ये नाम है शामिल
फोर्ब्स की के अनुसार, एलन मस्क (53 वर्षीय) 410.8 अरब डॉलर (करीब 34,850 अरब रुपये) की कुल संपत्ति के पहले स्थान पर बरकरार हैं।
जुकरबर्ग सूची में एलिसन से पिछड़ कर दूसरे नंबर से खिसकर तीसरे पर पहुंच गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति 235.7 अरब डॉलर (करीब 19,975 अरब रुपये) है।
अमेजन के CEO जेफ बेजोस (61 वर्षीय) भी 226.8 अरब डॉलर (करीब 19,210 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ तीसरे से खिसकर चौथे पायदान पर आ गए हैं।