Loading...
कौन हैं जॉन टर्नस, जो टिम कुक की जगह बनेंगे ऐपल के CEO?
टर्नस लंबे समय से ऐपल के साथ काम कर रहे हैं

कौन हैं जॉन टर्नस, जो टिम कुक की जगह बनेंगे ऐपल के CEO?

Aug 31, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक अपना पद छोड़ने जा रहे हैं। 1 सितंबर से उनकी जगह कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुक 2011 से ऐपल का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, वह कंपनी से अलग नहीं होंगे और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में काम करेंगे। यह बदलाव ऐपल के 9 सितंबर को होने वाले प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट से ठीक पहले हो रहा है।

परिचय

जॉन टर्नस कौन हैं?

टर्नस लंबे समय से ऐपल के साथ काम कर रहे हैं।

वह करीब 20 साल पहले कंपनी से जुड़े थे और 2021 से हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टर्नस ने ऐपल के कई प्रमुख प्रोडक्ट्स को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंजीनियरिंग क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए उन्हें कंपनी के प्रमुख अधिकारियों में गिना जाता है।

अब CEO बनने के बाद वह ऐपल के रोजाना के कामकाज और भविष्य की योजनाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनुभव

इंजीनियरिंग में मजबूत अनुभव

टर्नस का ज्यादातर अनुभव हार्डवेयर, इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट तैयार करने से जुड़ा है।

उनके CEO बनने से ऐपल में प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। टिम कुक के कार्यकाल में ऑपरेशन और सप्लाई चेन को काफी महत्व मिला, जबकि टर्नस की विशेषज्ञता प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग क्षेत्र में है।

कुक ने टर्नस की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार इंजीनियर और बेहतर सोच रखने वाला व्यक्ति बताया है। वह बारीकियों पर ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं।

ADVERTISEMENT

बदलाव

ऐपल के प्रोडक्ट्स में दिख सकता है बदलाव

जॉन टर्नस के नेतृत्व में ऐपल के डिजाइन और प्रोडक्ट्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

उनका मानना है कि कंपनी को डिजाइन के क्षेत्र में बड़े बदलाव करने चाहिए। ऐपल को बढ़ती कंपोनेंट लागत, सप्लाई चेन की परेशानी और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में नई लीडरशिप के तहत हार्डवेयर और इनोवेशन पर ज्यादा जोर संभव है। वहीं, कुक के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहने से कंपनी में निरंतरता बनी रहेगी।

ADVERTISEMENT