LOADING...
नियमित या विशेष FD में से क्या ज्यादा फायदेमंगद? निवेश करने से पहले जानें
FD जोखिम रहित निवेश विकल्प है

नियमित या विशेष FD में से क्या ज्यादा फायदेमंगद? निवेश करने से पहले जानें

May 20, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक है। स्थिर रिटर्न, पूंजी की सुरक्षा और अनुमानित आय के लिए जानी जाने वाली FD विशेष रूप से सेवानिवृत्त लोगों और कम जोखिम वाले बचत विकल्पों की तलाश करने वालों के बीच लोकप्रिय हैं। बैंक अब नियमित के साथ-साथ विशेष FD को भी बढ़ावा दे रही हैं। आइये जानते हैं दोनों में से आपके लिए निवेश का सही विकल्प कौनसा होगा।

विशेष FD

क्या होती हैं विशेष FD?

कई बैंक अब सीमित अवधि की विशेष FD स्कीम्स में विशिष्ट अवधियों के लिए उच्च ब्याज दरें प्रदान करती हैं। ये आमतौर पर 444 दिन, 555 दिन या 700 दिन जैसी निश्चित परिपक्वता अवधियों के साथ आती हैं। ये योजनाएं बैंकों द्वारा एक निश्चित अवधि के लिए जमा आकर्षित करने के लिए शुरू की जाती हैं। इन पर नियमित स्कीम की तुलना में 0.2-0.4 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है, लेकिन इसमें समय से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता।

नियमित FD

नियमित FD में मिलता है लचीलापन 

विशेष योजनाओं की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद नियमित फिक्स्ड डिपॉजिट अपनी सरलता और लचीलेपन के कारण कई निवेशकों को आकर्षित करती रहती हैं। इसमें निवेशकों को व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्यों और भविष्य के खर्चों के अनुरूप अवधि चुनने की सुविधा होती है। यह एक, 3 या 5 साल की अवधि के साथ आती है। इसमें कुछ नियमों के अनुसार, परिपक्वता अवधि से पहले जमा राशि निकाली जा सकती है। कुछ स्पेशल योजनाओं में भी पहले पैसा निकालने की सुविधा होती है।

Advertisement

चुनाव 

दोनों में से कैसे करें सही विकल्प का चुनाव?

नियमित और विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स के बीच चुनाव निवेशक की वित्तीय प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। अगर, लचीलापन, आसान नकदी प्रवाह और आवश्यकतानुसार परिपक्वता योजना अधिक महत्वपूर्ण है तो नियमित स्कीम बेहतर विकल्प हो सकता है। दूसरी ओर, अतिरिक्त धनराशि वाले निवेशक, जो निश्चित लॉक-इन अवधि से सहज हैं, वे विशेष FD द्वारा दिए जाने वाले थोड़े अधिक रिटर्न से लाभ उठा सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा वरिष्ठ नागरिक उठा रहे हैं, जिन्हें थोड़ा अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

Advertisement