Loading...
पर्सनल लोन कब जल्दी चुकाना चाहिए? ये बातें जानकर ही लें फैसला
सही फैसला आपकी मौजूदा आर्थिक स्थिति और दूसरे कर्जों पर भी निर्भर करता है

पर्सनल लोन कब जल्दी चुकाना चाहिए? ये बातें जानकर ही लें फैसला

Sep 04, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

पर्सनल लोन पर ब्याज ज्यादा होने के कारण कई लोग अतिरिक्त पैसा मिलते ही इसे जल्दी खत्म करना चाहते हैं। हालांकि, हर स्थिति में ऐसा करना फायदेमंद नहीं होता। लोन बंद करने से पहले यह देखना जरूरी है कि कितना ब्याज अभी बाकी है, प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज कितना लगेगा और आपके पास इमरजेंसी के लिए पर्याप्त पैसा बच रहा है या नहीं। सही फैसला आपकी मौजूदा आर्थिक स्थिति और दूसरे कर्जों पर भी निर्भर करता है।

#1

जब लोन का ज्यादा ब्याज बाकी हो

अगर पर्सनल लोन की अभी शुरुआत ही हुई है और लंबा समय बाकी है, तो जल्दी भुगतान करना फायदेमंद हो सकता है।

इस समय आने वाली कई EMI में ब्याज का हिस्सा ज्यादा होता है। ऐसे में बकाया रकम पहले चुकाने से आगे का ब्याज बचाया जा सकता है।

हालांकि, लोन बंद करने से पहले बैंक या लेंडर से फोरक्लोजर स्टेटमेंट जरूर लें। इसमें बकाया रकम और लगने वाले सभी चार्ज की जानकारी मिल जाएगी।

#2

पहले महंगा कर्ज और इमरजेंसी फंड देखें

अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड का बकाया या कोई दूसरा ज्यादा ब्याज वाला कर्ज है, तो पहले उसे चुकाना बेहतर हो सकता है।

साथ ही लोन बंद करने में अपनी पूरी बचत खर्च नहीं करनी चाहिए। मेडिकल खर्च, नौकरी जाने या किसी जरूरी काम के लिए कुछ पैसा अलग रखना जरूरी है।

अगर लोन चुकाने के बाद पैसे की कमी पड़ती है और दोबारा महंगा कर्ज लेना पड़े, तो पुराना लोन जल्दी खत्म करने का फायदा कम हो सकता है।

ADVERTISEMENT

#3

पार्ट-प्रीपेमेंट भी हो सकता है विकल्प

पूरा लोन एक साथ बंद करने के बजाय कुछ रकम पहले चुकाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

इससे मूल रकम घटती है और आगे का ब्याज कम हो सकता है, जबकि कुछ पैसा आपके पास सुरक्षित रहता है। हालांकि, पार्ट-प्रीपेमेंट की सुविधा और शुल्क लेंडर की शर्तों पर निर्भर करते हैं। इसलिए पहले नियम जरूर जांचें।

अगर बचा ब्याज अच्छा खासा है, शुल्क कम है और इमरजेंसी फंड सुरक्षित है, तभी जल्दी भुगतान करना सही माना जा सकता है।

ADVERTISEMENT