Loading...
ओरेकल की छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को राहत पैकेज में क्या मिलेगा?
कंपनी नौकरी जाने वाले कर्मचारियों को सेवरेंस देने की तैयारी कर रही है

ओरेकल की छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को राहत पैकेज में क्या मिलेगा?

Sep 15, 2026
01:59 pm

क्या है खबर?

टेक कंपनी ओरेकल में छंटनी के बाद प्रभावित अमेरिकी कर्मचारियों के सामने सवाल है कि राहत पैकेज में उन्हें क्या कुछ मिलेगा। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी नौकरी जाने वाले कर्मचारियों को सेवरेंस देने की तैयारी कर रही है। यह खबर ऐसे समय आई है, जब ओरेकल AI और डाटा सेंटर पर अरबों डॉलर खर्च कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक नई छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या सार्वजनिक नहीं की है।

सैलरी

कर्मचारियों को चार हफ्ते की सैलरी मिलेगी

रिपोर्ट के मुताबिक, ओरेकल नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को चार हफ्ते की बेसिक सैलरी देगी।

यह रकम सभी प्रभावित कर्मचारियों के लिए शुरुआती सेवरेंस के रूप में होगी। इसके अलावा, कंपनी में काम करने के हर एक साल के लिए एक अतिरिक्त हफ्ते की सैलरी भी दी जाएगी।

इसका मतलब है कि लंबे समय तक ओरेकल में काम करने वाले कर्मचारियों को बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा आर्थिक मदद मिल सकती है।

रकम

नौकरी के वर्षों के हिसाब से तय होगी रकम

ओरेकल के सेवरेंस की गणना कर्मचारी की कंपनी में सबसे हाल की जॉइनिंग तारीख के आधार पर होगी।

पहले चार हफ्ते की सैलरी के बाद हर साल की नौकरी के लिए एक और हफ्ते का भुगतान मिलेगा। नए दस्तावेजों में अधिकतम भुगतान की सीमा का जिक्र नहीं है।

हालांकि, कंपनी की पुरानी सेवरेंस नीति में बेसिक सैलरी की 26 हफ्ते तक की सीमा बताई गई थी। अंतिम रकम कर्मचारी की सेवा और सैलरी पर निर्भर करेगी।

ADVERTISEMENT

अन्य

दूसरी टेक कंपनियों से कम अच्छा पैकेज

ओरेकल का सेवरेंस पैकेज दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की तुलना में कम अच्छा बताया जा रहा है।

सेल्सफोर्स में कर्मचारियों को 30 हफ्ते तक की सैलरी मिल सकती है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट के कुछ हालिया पैकेज 39 हफ्ते तक के रहे हैं। ओरेकल की छंटनी ऐसे समय हुई है, जब कंपनी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर भारी खर्च कर रही है।

नौकरी जाने वालों के लिए यह रकम नई नौकरी मिलने तक थोड़ी राहत दे सकती है।

ADVERTISEMENT