LOADING...
जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने AI को लेकर क्या चेतावनी दी है?
जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने AI को लेकर चेतावनी दी है

जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने AI को लेकर क्या चेतावनी दी है?

Apr 07, 2026
03:05 pm

क्या है खबर?

वित्तीय कंपनी जेपी मॉर्गन चेस के CEO जेमी डिमन ने शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में बढ़ते वैश्विक संकटों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय आर्थिक अनिश्चितता, युद्ध और तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी जैसे कई बड़े दबावों से गुजर रही है। उन्होंने अमेरिका से अपने मूल्यों पर दोबारा ध्यान देने की अपील की और कहा कि यह समय देश के सिद्धांतों को फिर से मजबूत करने का है।

AI

AI तेजी से बदल रहा है काम करने का तरीका

डिमन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रफ्तार अब तक की किसी भी तकनीकी बदलाव से ज्यादा तेज है। उन्होंने माना कि AI आने वाले समय में काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। बैंक भी इसे अपनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि अभी यह समझना मुश्किल है कि इसका पूरा असर क्या होगा और कौन इससे सबसे ज्यादा फायदा उठाएगा।

जोखिम

AI में मौके भी हैं, लेकिन जोखिम भी बड़े

उन्होंने चेतावनी दी कि AI सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि कई अनजान जोखिम भी लेकर आ रहा है। डिमन के अनुसार, इस तकनीक के दूसरे और तीसरे स्तर के असर समाज और नौकरियों पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को सतर्क रहकर AI का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही, यह भी जरूरी है कि कर्मचारी इस बदलाव के लिए तैयार रहें, क्योंकि काम के तरीके तेजी से बदलने वाले हैं।

Advertisement

खतरा

जियोपॉलिटिकल तनाव सबसे बड़ा खतरा

डिमन ने कहा कि यूक्रेन और मिडिल ईस्ट जैसे क्षेत्रों में जारी संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ये तनाव कमोडिटी कीमतों और बाजारों पर असर डाल सकते हैं। इसके साथ ही, ट्रेड वॉर और देशों के बीच बदलते रिश्ते भी चिंता बढ़ा रहे हैं। उनके मुताबिक, इन हालात का भविष्य पर क्या असर होगा, यह अभी तय नहीं है और इससे अनिश्चितता बनी हुई है।

Advertisement