Page Loader
क्या है EPFO की EDLI योजना? जानिए कौन और कैसे उठा सकता है फायदा 
EPFO की EDLI योजना जीवन बीमा कवर प्रदान करती है

क्या है EPFO की EDLI योजना? जानिए कौन और कैसे उठा सकता है फायदा 

Jun 17, 2025
11:01 pm

क्या है खबर?

वर्तमान समय में जीवन की अनिश्चितताओं ने लोगों के लिए पर्याप्त बीमा कवर प्राप्त करना अनिवार्य बना दिया है। वे बीमा कंपनियों के माध्यम से जीवन बीमा लेकर अपनी मृत्यु के बाद परिवार पर आने वाले आर्थिक संकट को दूर करने का प्रयास करते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने खाताधारक कर्मचारियों को जीवन बीमा का लाभ प्रदान करती है। आइये जानते हैं क्या है यह योजना और इसका लाभ कैसे मिलेगा।

EDLI

क्या है यह योजना?

EPFO ने 1976 में कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (EDLI) की शुरुआत की थी। यह योजना EPF से जुड़े कर्मचारियों को सेवा के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। कर्मचारी को इस योजना के लिए कोई राशि नहीं देनी होती, जबकि नियोक्ता कर्मचारी के मूल वेतन का 0.5 फीसदी इस स्कीम में योगदान देता है। पहले योजना के तहत अधिकतम 2.5 लाख का बीमा कवर मिलता था, जिसे बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दिया है।

लाभ

किसे मिलेगा EDLI योजना का लाभ?

इस योजना के तहत कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसका नॉमिनी या उत्तराधिकारी इसके लिए क्लेम कर सकता है। इसके लिए उसे बस EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर बीमा क्लेम फॉर्म जमा करना है और इसके बाद बीमा राशि पास हो जाएगी, हालांकि इसमें नियोक्ता की सहायता भी ली जा सकती है। EPFO के अनुसार, हर साल करीब 1,000 कर्मचारियों की काम के दौरान मृत्यु होती है। ऐसे में योजना से उनके परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करती है।