
गैर-जिम्मेदारी से क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर देगा कंगाल, क्या हैं इसके नुकसान?
क्या है खबर?
ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के साथ क्रेडिट कार्ड का उपयोग भी बढ़ता जा रहा है। इसमें आपको एक निर्धारित समय के लिए बिना ब्याज के पैसे उधार लेने की सुविधा मिलती है।
खर्च करने और बिल भुगतान के लिए आपको पैसा चुकाने के लिए समय मिल जाता है।
जहां एक तरफ इसके कई फायदे हैं तो दूसरी तरफ गैर-जिम्मेदार तरीके से उपयोग परेशानी का सबब बन सकता है।
आइए जानते हैं क्रेडिट कार्ड के क्या-क्या नुकसान हैं।
अनावश्यक खर्चा
सुविधा देख बढ़ जाता है खर्चा
अनावश्यक खर्चा: क्रेडिट कार्ड आपको काफी हद तक लोन प्रदान करती है, ऐसे में कई बार यूजर सीमा से अधिक अनावश्यक खरीदारी कर लेते हैं और बाद में कर्ज के जाल में फंस जाते हैं।
अधिक ब्याज: जब क्रेडिट कार्ड का बिल आता है तो उसमें 2 रकम- कुल बकाया और न्यूनतम बकाया लिखा होता है।
कई लोगों न्यूनतम भुगतान कर देते हैं तो बैंक बाकी राशि पर भारी ब्याज वसूल करती हैं। इससे बिल हर महीने बढ़ता जाता है।
अतिरिक्त शुल्क
अतिरिक्त शुल्क पड़ता है भारी
विलंब शुल्क: क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान समय पर नहीं करना काफी भारी पड़ सकता है। बिल भुगतान में देरी होने पर बैंक भारी लेट फीस लेते हैं और इसका क्रेडिट स्कोर पर भी असर पड़ता है।
सरचार्ज: इससे फ्यूल या रेलवे की बुकिंग करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है, जिसे सरचार्ज के रूप में जाना जाता है।
अतिरिक्त शुल्क: कई कार्ड्स पर वार्षिक शुल्क, विदेशी लेन-देन पर शुल्क, नकद निकासी पर शुल्क आदि भी वसूला जाता है।
EMI
नो-काॅस्ट EMI का मिलता है लालच
नो-काॅस्ट EMI: यूजर्स को आकर्षित करने के लिए बैंक किसी भी बड़ी खरीद पर नो-काॅस्ट EMI का विकल्प देते हैं, जिसमें आपको किश्तों में भुगतान की सुविधा मिलती है।
इस पर नियम और शर्ते लागू होती हैं, जिन्हें बारीकी से नहीं पढ़ने पर आपको अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है।
धोखाधड़ी: क्रेडिट कार्ड की जानकारी गलत हाथों में पहुंच जाए तो इसके जरिए आपको तगड़ा आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है।