FD को समय से पहले तोड़ने पर क्या होगा नुकसान? समझिए ब्याज का गणित
क्या है खबर?
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को एक सुरक्षित निवेश का सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। पैसा बैंक में जमा किया और तय समय तक ब्याज मिलता रहता है, लेकिन कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर FD को समय सीमा से पहले तोड़ना पड़ सकता है। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि FD मैच्योर होने से पहले तोड़ने पर क्या नुकसान होता है? आइए जानते हैं इसका आपके रिटर्न पर क्या असर पड़ता है।
ब्याज दर
कम हो सकती है ब्याज दर
अगर, आपने 2 साल के लिए FD कराई और बैंक इस पर 7 फीसदी सालाना ब्याज दे रही है।
अगर, आप 10 महीने बाद ही पैसों की जरूरत पड़ने पर इसे तुड़वा देते हैं तो जरूरी नहीं है कि बैंक आपको पूरे 2 साल वाली 7 फीसदी दर दे।
FD चलने के दौरान अगर दर 6 फीसदी थी तो बैंक यही दर आपको देगा। इसके अलावा, एक फीसदी पेनल्टी भी लगाती है। ऐसे में ब्याज करीब 5 फीसदी रह जाएगा।
नुकसान
कितना होता है नुकसान?
अगर, FD की राशि 5 लाख रुपये है तो मैच्योर होने पर करीब 5.72 लाख रुपये मिल सकते हैं। 10 महीने में पैसा निकालने पर 5 फीसदी ब्याज से करीब 5.21 लाख रुपये मिलेंगे, यानि करीब 50,000 रुपये का नुकसान होगा।
ऐसे में अगर, आपको कुछ समय के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है तो पूरी FD तोड़ना एक सही विकल्प साबित नहीं होता है।
आप इसके बदले लोन या ओवरड्राफ्ट का विकल्प देख सकते हैं।