Loading...
बिसलेरी विवाद के बाद देशभर में पानी के ब्रांड्स की हो सकती है जांच
देशभर में पानी के ब्रांड्स की होगी जांच

बिसलेरी विवाद के बाद देशभर में पानी के ब्रांड्स की हो सकती है जांच

Nov 23, 2026
02:57 pm

क्या है खबर?

बिसलेरी के पैकेज्ड पानी को लेकर सामने आए मामले के बाद सरकार अब अन्य कंपनियों के उत्पादों की गुणवत्ता भी जांचने की तैयारी कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि देशभर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बेचने वाले ब्रांड्स के नमूने लिए जाएंगे। यह फैसला उस विवाद के बाद आया है, जिसमें खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने बिसलेरी के एक नमूने को असुरक्षित बताते हुए कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी थी।

रिपोर्ट

दोबारा जांच के बाद बिसलेरी के नमूनों पर सामने आई अलग रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, बाद में की गई जांच में बिसलेरी के नमूने खाद्य सुरक्षा के निर्धारित नियमों के मुताबिक पाए गए।

इससे पहले जिन बैच को असुरक्षित बताया गया था, उन्हें बाजार से वापस मंगाने की कार्रवाई भी हुई थी। बिसलेरी के अनुसार, पूरा मामला सितंबर, 2025 में गोवा स्थित उसके कारखाने में तैयार किए गए एक बैच का है।

उस समय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने वहां से पानी के छह नमूने जुटाए थे।

ब्रोमेट

एक नमूने में तय सीमा से ज्यादा मिला था ब्रोमेट

कंपनी के मुताबिक, शुरुआती जांच में 6 में से 5 नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर सही पाए गए थे।

एक नमूने में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से अधिक दर्ज की गई थी। इस रिपोर्ट पर बिसलेरी ने आपत्ति जताते हुए दोबारा जांच की मांग की। इसके बाद नमूना रेफरल लैब भेजा गया।

कंपनी का कहना है कि वहां ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली, हालांकि जांच करने वाली लैब ने PAHs की मौजूदगी भी बताई थी।

ADVERTISEMENT

दावा

फरवरी में जांच रिपोर्ट देने के बाद कोई जवाब नहीं मिलने का दावा

बिसलेरी ने बताया कि उसने उसी पानी के नमूने की जांच एक अन्य मान्यता प्राप्त लैब से भी कराई थी। वहां भी ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अंदर पाई गई।

कंपनी के अनुसार, इस जांच के नतीजे फरवरी, 2026 में FSSAI को सौंप दिए गए थे। इसके बाद नियामक की ओर से कोई जवाब या नई जानकारी नहीं मिली।

इसी आधार पर कंपनी ने मान लिया था कि मामला आगे नहीं बढ़ेगा और बंद हो गया है।

ADVERTISEMENT