Page Loader
विजय संकेश्वर ने उधार लेकर शुरू की VRL लॉजिस्टिक्स कंपनी, आज इतनी है उनकी संपत्ति
विजय संकेश्वर का जन्म कर्नाटक में हुआ था

विजय संकेश्वर ने उधार लेकर शुरू की VRL लॉजिस्टिक्स कंपनी, आज इतनी है उनकी संपत्ति

Jun 24, 2023
01:25 pm

क्या है खबर?

भारत की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी VRL लॉजिस्टिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय संकेश्वर जाने-माने व्यवसायी हैं। विजय का जन्म 2 अगस्त, 1950 को कर्नाटक के गडग में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने आदर्श शिक्षण स्मृति कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद कारोबार शुरू करने के लिए उन्होंने किसी से 2 लाख रुपये उधार लिए और साल 1976 में एक ट्रक से साथ अपना कारोबार शुरू किया।

संपत्ति

विजय संकेश्वर की संपत्ति

विजय के परिवार का प्रकाशन व्यवसाय है। पारिवारिक व्यवसाय में शामिल न होने और अपना खुद का कुछ न करने के कारण उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। विरोध के बावजूद उन्होंने विजयानंद ट्रेवल्स नाम से एक कंपनी खोली। कुछ दिन बाद इसका नाम VRL लॉजिस्टिक्स कर दिया गया। आज कंपनी जेट सेवाएं भी प्रदान करती है और इसके पास 5,000 से ज्यादा कमर्शियल गाड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विजय की अनुमानित संपत्ति 21 अरब रुपये है।