LOADING...
VLCC की संस्थापक वंदना लूथरा ने 2,000 रुपये से शुरू किया था बिजनेस, जानिए उनकी संपत्ति 
VLCC में आज लगभग 6,000 कर्मचारी कार्यरत हैं

VLCC की संस्थापक वंदना लूथरा ने 2,000 रुपये से शुरू किया था बिजनेस, जानिए उनकी संपत्ति 

Apr 15, 2023
09:40 am

क्या है खबर?

VLCC हेल्थकेयर लिमिटेड की संस्थापक वंदना लूथरा भारत की सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक हैं। उनका जन्म 12 जुलाई, 1959 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद स्किन केयर, ब्यूटी, फिटनेस, फूड और न्यूट्रिशन के बारे में जानने के लिए उन्होंने लंदन जाकर अपनी ट्रेनिंग पूरी की।

संपत्ति 

वंदना लूथरा की संपत्ति 

1989 में वंदना ने महज 2,000 रुपये की अपनी छोटी-सी बचत के साथ VLCC को शुरू किया था। देखते ही देखते उनका बिजनेस काफी चलने लगा और जब उन्होंने 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल में मेकअप किया तो वह और प्रसिद्ध हो गईं। VLCC आज 12 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं दे रही है और इसमें लगभग 6,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वंदना की कुल संपत्ति लगभग 1,300 करोड़ रुपये है।