Loading...
क्या भारत में जारी होगा पीले रंग में 1,000 रुपये का नोट? जानिए सच्चाई
पीले रंग के इस नोट पर मंदिर की तस्वीर दिखाई दे रही

क्या भारत में जारी होगा पीले रंग में 1,000 रुपये का नोट? जानिए सच्चाई

Oct 27, 2026
06:10 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर इन दिनों 1,000 रुपये के नए नोट की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। पीले रंग के इस नोट पर मंदिर की तस्वीर दिखाई दे रही। कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नया नोट जारी हो चुका है, जबकि कुछ में 15 तारीख से इसके चलन में आने की बात कही गई है। हालांकि, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इन दावों को गलत बताते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

खुलासा

रिजर्व बैंक ने नए नोट को लेकर नहीं की घोषणा

PIB की फैक्ट चेक इकाई ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1,000 रुपये का नया नोट जारी करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

एजेंसी ने सोशल मीडिया पर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वायरल हो रहा दावा फर्जी है।

लोगों से अपील की गई है कि किसी भी जानकारी को सही मानने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करें और बिना जांचे ऐसी पोस्ट साझा न करें।

शेयर

इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर भी साझा की जा रही तस्वीर

कथित नए नोट की तस्वीर इंस्टाग्राम, एक्स और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही थी।

अलग-अलग पोस्ट में इसे लेकर कई तरह के दावे किए गए, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन सकती थी। PIB ने इन दावों पर सफाई देते हुए कहा कि नोट जारी होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

नवंबर, 2016 में नोटबंदी के बाद पुराने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था।

ADVERTISEMENT