Loading...
भुगतान क्षेत्र में AI एजेंट्स के इस्तेमाल से बढ़ा धोखाधड़ी का जोखिम, सर्वे में खुलासा
AI एजेंट्स भुगतान क्षेत्र को आसान बनाने के साथ जोखिम भी बढ़ा रहे हैं

भुगतान क्षेत्र में AI एजेंट्स के इस्तेमाल से बढ़ा धोखाधड़ी का जोखिम, सर्वे में खुलासा

Oct 03, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

पिछले एक साल में भुगतान कंपनियों ने पेमेंट सक्सेस रेट को बेहतर बनाने, धोखाधड़ी का पता लगाने, लेन-देन को सही जगह पहुंचाने और व्यापारी के कामकाज को ऑटोमेट करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ाया है। इस बदलाव से डिजिटल पेमेंट ज्यादा आसान हो सकते हैं, लेकिन इससे बैंकों, फिनटेक कंपनियों और पेमेंट नेटवर्क के लिए नई समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसे में पेमेंट को सुरक्षित रखने वाले सिस्टम की जरूरत महसूस हो रही है।

फायदा 

इस कारण बढ़ा AI एजेंट्स का इस्तेमाल 

मुंबई में आयोजित 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट' में 'एजेंटिक पेमेंट्स' विषय पर चर्चा हुई।

इसमें बताया गया कि जैसे-जैसे ग्राहक ChatGPT, क्लाउड और जेमिनी जैसे AI एजेंट्स के साथ ज्यादा सहज हो रहे हैं, ज्यादातर पेमेंट ऐप्स और फिनटेक कंपनियां तेजी से एजेंटिक पेमेंट्स की सुविधा दे रही हैं।

यह बदलाव ज्यादा बुनियादी है क्योंकि इससे AI एजेंट ग्राहकों की ओर से उत्पाद ढूंढ सकते हैं, फैसले ले सकते हैं और आखिरकार पेमेंट भी पूरा कर सकते हैं।

सर्वे 

धोखाधड़ी की कोशिशें बढ़ी   

फिनटेक साइबर सुरक्षा कंपनी बायोकैच के सर्वे में शामिल 90 प्रतिशत भारतीय बैंकिंग और फाइनेंशियल क्राइम लीडर्स ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले उनके संस्थानों में धोखाधड़ी की कोशिशें बढ़ी हैं।

लगभग 66 प्रतिशत ने माना कि तत्काल भुगतान सिस्टम के जरिए होने वाले स्कैम धोखाधड़ी बढ़ने का मुख्य कारण हैं।

इसके अलावा, 90 प्रतिशत का मानना ​​है कि भविष्य में असली AI आधारित गतिविध और हेरफेर की गई गतिविधि के बीच फर्क करना मुश्किल होगा।

ADVERTISEMENT