Loading...
अगस्त में UPI लेनदेन ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 24 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा
अगस्त में UPI लेनदेन ने तोड़ा रिकॉर्ड

अगस्त में UPI लेनदेन ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 24 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

Sep 01, 2026
03:27 pm

क्या है खबर?

अगस्त में UPI के इस्तेमाल ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार एक महीने में UPI ट्रांजैक्शन की संख्या 24 अरब से ऊपर पहुंच गई। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में 29.8 लाख करोड़ रुपये के 24.5 अरब पेमेंट हुए। जुलाई में 23.7 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज हुए थे। इस तरह पेमेंट की संख्या में करीब 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, अगस्त में ट्रांजैक्शन की कुल रकम जुलाई के 29.9 लाख करोड़ रुपये से थोड़ी कम रही।

औसत

रोजाना 79 करोड़ से ज्यादा पेमेंट

UPI पर रोज होने वाले पेमेंट की संख्या भी अगस्त में काफी बढ़ी। महीने के दौरान हर दिन औसतन 79.06 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए।

जुलाई में यह आंकड़ा 76.32 करोड़ था, जबकि अगस्त 2025 में रोजाना औसतन 64.55 करोड़ पेमेंट हुए थे। यानी एक साल में रोजाना ट्रांजैक्शन में बड़ी बढ़ोतरी हुई।

दूसरी तरफ, रोज होने वाले पेमेंट की कुल औसत रकम 96,194 करोड़ रुपये रही, जो जुलाई के 96,383 करोड़ रुपये से थोड़ी कम है।

औसत रकम

हर पेमेंट की औसत रकम हुई कम

UPI के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद हर पेमेंट की औसत रकम में कमी आई है।

अगस्त में एक ट्रांजैक्शन की औसत रकम 1,217 रुपये रही, जबकि जुलाई में यह 1,263 रुपये थी। अगस्त 2025 में औसत पेमेंट 1,242 रुपये का था। लंबे समय में UPI का विस्तार बहुत तेज रहा है।

अगस्त, 2022 में 6.58 अरब ट्रांजैक्शन हुए थे, जो चार साल बाद बढ़कर 24.5 अरब पहुंच गए। इससे डिजिटल पेमेंट की बढ़ती आदत साफ दिखती है।

ADVERTISEMENT

असर

UPI पर नए नियम का भी असर

UPI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ इससे जुड़े नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं।

अगस्त में संसद ने कराधान और अन्य कानून (संशोधन) बिल, 2026 पास किया। इसके तहत सरकार को कुछ बड़े इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाने की अनुमति मिल सकती है।

हालांकि, अभी छोटे और रोजमर्रा के भुगतान UPI के इस्तेमाल का बड़ा हिस्सा हैं। आंकड़े बताते हैं कि लोग दुकानों, बिल, यात्रा और दूसरी जरूरतों के लिए UPI पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं।

ADVERTISEMENT