अपग्रेड ने 1,900 करोड़ रुपये में खरीदी अनअकैडमी, कंपनी को क्या मिलेगा फायदा?
क्या है खबर?
रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी अपग्रेड ने अनअकैडमी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। अनअकैडमी के सह-संस्थापक और CEO गौरव मुंजाल ने बताया कि यह सौदा 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,900 करोड़ रुपये) से थोड़ा ज्यादा में हुआ है। यह रकम कंपनी के 3.44 अरब डॉलर के सबसे ऊंचे मूल्यांकन से काफी कम है। यूनअकैडमी ने महामारी के दौरान तेजी से बढ़ने के बाद अपने कारोबार को छोटा किया और अब ज्यादा टिकाऊ बिजनेस पर ध्यान दे रही थी।
डील
कई महीनों से चल रही थी डील
अपग्रेड और अनअकैडमी के बीच अधिग्रहण को लेकर कई महीनों से बातचीत चल रही थी।
दोनों कंपनियों के बीच कंपनी की कीमत को लेकर अंतर के कारण बातचीत कई बार रुकी भी थी। मार्च में दोनों ने शेयरों के बदले शेयर देने वाली डील पर सहमति बनाई थी।
इसमें मुंजाल को अनअकैडमी का CEO बनाए रखने की बात थी। जुलाई में कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद सौदे का रास्ता साफ हुआ।
स्थिति
अनअकैडमी की स्थिति अब कैसी है?
मुंजाल के मुताबिक, अनअकैडमी की सालाना कमाई अब करीब 400 करोड़ रुपये है और उसके ज्यादातर कारोबार मुनाफे में हैं या उसके करीब पहुंच चुके हैं।
कंपनी के बैंक खाते में करीब 900 करोड़ रुपये भी हैं। मुंजाल ने कहा कि कंपनी के पास अकेले कारोबार जारी रखने का विकल्प था और अधिग्रहण पैसे की जरूरत के कारण नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि कभी-कभी ज्यादा रोमांचक रास्ता चुनना भी फैसले की वजह बनता है।
फायदा
अपग्रेड को क्या फायदा मिलेगा?
अनअकैडमी के अधिग्रहण से अपग्रेड को ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के कारोबार में सीधी एंट्री मिलेगी।
अनअकैडमी UPSC, JEE, NEET और GATE जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराती है। वहीं अपग्रेड का कारोबार हायर एजुकेशन, प्रोफेशनल कोर्स, विदेश में पढ़ाई और नई स्किल सीखने जैसी सेवाओं में है।
इस सौदे से दोनों कंपनियों के कारोबार को एक साथ लाने का मौका मिलेगा। यह डील अपग्रेड के हालिया 360 करोड़ रुपये के फंडिंग राउंड के बाद हुई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Six years ago today, Unacademy became a unicorn. Today, Unacademy has closed its acquisition by UpGrad for just over $200M. We raised at a peak, but sold at a fraction of that. I'm not going to dress these facts up. But I am proud of what this team did between those two numbers.…
— Gaurav Munjal (@gauravmunjal) September 1, 2026