Page Loader
आधार कार्ड 14 जून तक कर सकते हैं मुफ्त में अपडेट, जानें पूरी प्रक्रिया 
आधार कार्ड 14 जून तक कर सकते हैं मुफ्त में अपडेट

आधार कार्ड 14 जून तक कर सकते हैं मुफ्त में अपडेट, जानें पूरी प्रक्रिया 

May 03, 2024
05:31 pm

क्या है खबर?

आधार भारतीय निवासियों को जारी किया जाने वाला 12 अंकों का विशिष्ट पहचान नंबर है, जो सरकारी सेवाओं और वित्तीय लेनदेन करने के लिए आवश्यक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की समय-सीमा 14 जून, 2024 तक बढ़ा दी है। आपके पास अपने पहचान प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) दस्तावेजों को निःशुल्क अपडेट करने के अब लिए लगभग डेढ़ महीने का समय है।

प्रक्रिया

आधार कार्ड में विवरण कैसे अपडेट करें?

आधार कार्ड में विवरण अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। इसके बाद 'माय आधार' टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से 'अपडेट योर आधार' चुनें। यहां से आपको 'अपडेट आधार डिटेल (ऑनलाइन)' पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करें। अब अपना UID नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर 'सेंड OTP' पर क्लिक करें।

प्रक्रिया

आगे की क्या है प्रक्रिया?

आगे की प्रक्रिया के लिए OTP को दर्ज करके 'लॉगिन' पर क्लिक करें और वह विवरण (नाम, पता, जन्म तिथि, आदि) चुनें, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं और नई जानकारी सही-सही भरें। जरुरी बदलाव करने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें और अपने अपडेट अनुरोध के लिए आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें। इसके बाद 'सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट' पर क्लिक करें। अब आपके फोन पर SMS के माध्यम से एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) प्राप्त होगी।