NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिप्टोकरेंसी
    शेयर बाजार समाचार
    अर्थव्यवस्था समाचार
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / अनएकेडमी में एक बार फिर छंटनी का दौर, निकाले जाएंगे 12 प्रतिशत कर्मचारी
    बिज़नेस

    अनएकेडमी में एक बार फिर छंटनी का दौर, निकाले जाएंगे 12 प्रतिशत कर्मचारी

    अनएकेडमी में एक बार फिर छंटनी का दौर, निकाले जाएंगे 12 प्रतिशत कर्मचारी
    लेखन रजनीश
    Mar 30, 2023, 01:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अनएकेडमी में एक बार फिर छंटनी का दौर, निकाले जाएंगे 12 प्रतिशत कर्मचारी
    ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म अनएकेडमी 12 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालेगी बाहर

    एडटेक प्लेटफॉर्म अनएकेडमी में एक बार फिर कर्मचारियों पर छंटनी की मार पड़ी है। इस बार अनएकेडमी में 12 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाले जाने का फैसला लिया गया है। अनएकेडमी के CEO गौरव मुंजाल ने कर्मचारियों को एक लेटर भेजा है, उससे छंटनी का खुलासा हुआ है। इससे पहले अनएकेडमी ने पिछले साल नवंबर 2022 में छंटनी की थी। उस समय इसने अपने कुल कर्मचारियों का लगभग 10 फीसदी यानी 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

    प्रोग्रामिंग प्लेटफॉर्म कोडशेफ बंद किए जाने के एक दिन बाद छंटनी का फैसला

    ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म अनएकेडमी के CEO ने लेटर में लिखा, 'हमने कंपनी के मुनाफे के लिए हर कदम सही उठाया है, फिर भी यह पर्याप्त नहीं है। दुर्भाग्य से मुझे एक और कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है। हम अपनी टीम के आकार को 12 प्रतिशत तक कम करेंगे जिससे, हम उन लक्ष्यों को पूरा कर सकें जिनका हम सामना कर रहे हैं।' यह फैसला अनएकेडमी द्वारा प्रोग्रामिंग प्लेटफॉर्म कोडशेफ को बंद किए जाने के एक दिन बाद आया है।

    निकाले जाने वाले कर्मचारियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

    अनएकेडमी ने 2020 में कोडशेफ का अधिग्रहण किया था। अब 18 महीनों में कंपनी ने इसमें केवल 30 प्रतिशत हिस्सेदारी रखी है। अनएकेडमी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों को एक अतिरिक्त महीने का वेतन दिया जाएगा। कर्मचारियों को नौकरी के दौरान मिलने वाला मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज सितंबर के अंत कर मान्य रहेगा। इसके अलावा जिन लोगों ने कम से कम एक साल तक कंपनी के साथ काम किया है उन्हें कर्मचारी स्टॉक का भी लाभ प्राप्त होगा।

    मासिक कैश बर्न कम करने का दबाव बना रहे हैं निवेशक

    एडटेक में निवेश करने वाले सॉफ्टबैंक और जनरल अटलांटिक अनएकेडमी पर मासिक कैश बर्न को कम करने का दबाव बना रहे हैं। इसके चलते कंपनी ने मुनाफे में आने के लिए एक साल के भीतर कई राउंड में कर्मचारियों की छंटनी की है। अप्रैल 2022 में इसने फुल टाइम और कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लगभग 1,000 कर्मचारियों को निकाला था। इसके 3 महीने बाद मुंजाल ने कर्मचारियों से कहा था कि अब वह कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी।

    बिकने की खबर से ज्यादा दबाव बना रहे हैं निवेशक

    नवंबर में मुंजाल ने ट्विटर पर दावा किया था कि कंपनी ने कैश बर्न रेट को 100 करोड़ से घटाकर लगभग 57 करोड़ रुपये कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अनएकेडमी के बिकने की खबर भी बाजार में हो रही है। हालांकि, इस खबर का कोई पुख्ता सोर्स नहीं है। अनएकेडमी के बिकने की खबर से भी सॉफ्टबैंक और जनरल अटलांटिक कंपनी के कैश बर्न को कम करने का दबाव बना रही हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    छंटनी
    ऑनलाइन स्टडी

    छंटनी

    गोल्डमैन सैक्स ने दी चेतावनी, AI खत्म कर देगा 70 प्रतिशत नौकरियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली कंपनी गिटहब ने भारत में इंजीनियरिंग टीम के सभी कर्मचारियों को निकाला माइक्रोसॉफ्ट
    मार्च 2023 में अब तक 40,000 से अधिक कर्मचारियों की हुई छंटनी मेटा
    इस साल दुनियाभर की 522 टेक कंपनियों ने की 1.53 लाख कर्मचारियों की छंटनी- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट

    ऑनलाइन स्टडी

    अमेरिका के डेविड का कमाल, नौ साल की उम्र में ही पास कर लिया हाईस्कूल अमेरिका
    'चाचा चौधरी' से लेकर 'चंपक' तक, ये पांच 5 कॉमिक्स हैं बहुत मशहूर किताबें
    IGNOU: MBA में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन IGNOU
    IGNOU: MBA और MCA में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन शिक्षा

    बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Business Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023