Loading...
यूबीसॉफ्ट में फिर छंटनी, 166 कर्मचारियों की गई नौकरी
यूबीसॉफ्ट में फिर छंटनी

यूबीसॉफ्ट में फिर छंटनी, 166 कर्मचारियों की गई नौकरी

Nov 20, 2026
09:12 am

क्या है खबर?

गेमिंग इंडस्ट्री में नौकरियों पर संकट लगातार बढ़ रहा है। मशहूर गेम कंपनी यूबीसॉफ्ट ने अपने मॉन्ट्रियल और क्यूबेक सिटी स्टूडियो से 166 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। GamesIndustry.biz की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें ज्यादातर कर्मचारी गेम बनाने और सहयोग से जुड़े विभागों में काम करते थे। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कंपनी अपने कई प्रोजेक्ट रद्द या नए सिरे से तैयार कर रही है और खर्च घटाने में जुटी है।

छंटनी

यूबीसॉफ्ट में पहले भी हो चुकी है छंटनी

कंपनी में यह पहली बार नहीं है, जब कर्मचारियों की नौकरियां गई हैं।

इससे पहले जनवरी में भी छंटनी की गई थी, जिसे उस समय आखिरी दौर बताया गया था। इसके बाद कई स्टूडियो बंद किए गए और अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों की संख्या घटाई गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में करीब 1,100 की कमी आई। नई कटौती में वैंटेज स्टूडियो के कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं।

AI

AI पर काम करने के लिए नई कंपनी बनाएगी यूबीसॉफ्ट

छंटनी के बीच यूबीसॉफ्ट ने मदरब्रेन नाम की नई कंपनी शुरू करने का ऐलान किया है।

यह कंपनी गेम में नए अनुभव तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करेगी। यूबीसॉफ्ट के मुताबिक, इसकी टीम ने टीममेट्स नाम का एक ऐसा अनुभव तैयार किया है, जिसमें खिलाड़ी AI की मदद से गेम खेल सकेंगे।

दूसरी ओर, टेक-टू के स्टूडियो फिराक्सिस ने भी अपने करीब एक तिहाई कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENT

चिंता

GTA 6 बनाने वाले कर्मचारी भी नौकरी को लेकर चिंतित

गेमिंग इंडस्ट्री में छंटनी का असर गेम बनाने वाली कंपनियों तक पहुंच गया है।

रॉकस्टार नॉर्थ के एक प्रोग्रामर ने बताया कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 जैसे बड़े गेम पर काम करने के बावजूद कर्मचारी अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं। वहीं, एक सर्वे में सामने आया कि पिछले 2 साल में गेमिंग इंडस्ट्री के हर 3 में से एक कर्मचारी की नौकरी गई है।

लोगों का मानना है कि जेनरेटिव AI का उद्योग पर बुरा असर पड़ रहा है।

ADVERTISEMENT