Loading...
अब उबर ऐप से कर सकेंगे ट्रेन की बुकिंग, इक्सिगो के साथ हुई साझेदारी
उबर ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू

अब उबर ऐप से कर सकेंगे ट्रेन की बुकिंग, इक्सिगो के साथ हुई साझेदारी

Aug 18, 2026
06:07 pm

क्या है खबर?

उबर ने भारत में अपनी यात्रा सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इसके लिए इक्सिगो के साथ साझेदारी की है। 18 अगस्त से उपलब्ध इस सुविधा के जरिए यात्री उबर ऐप पर ट्रेन की यात्रा से जुड़ी जरूरी सेवाएं ले सकेंगे। टिकट खरीदने के अलावा PNR की जानकारी भी देखी जा सकेगी। कंपनी का कहना है कि इससे ट्रेन यात्रियों को सफर की योजना बनाने के लिए ज्यादा सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

सुविधा

ट्रेन यात्रा के साथ कैब की सुविधा भी

नई सुविधा का फायदा सिर्फ टिकट बुक करने तक सीमित नहीं रहेगा।

उबर का उद्देश्य यात्रियों की पूरी यात्रा को आसान बनाना है। ट्रेन पकड़ने के लिए घर से रेलवे स्टेशन तक उबर कैब ली जा सकेगी। इसी तरह ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन से आगे के गंतव्य तक जाने के लिए भी कैब बुक की जा सकती है।

इस तरह यात्री ट्रेन यात्रा के आसपास होने वाले सड़क सफर को भी उबर की सेवा से जोड़ सकेंगे।

मौजूदगी

प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मौजूदगी बढ़ाएगा उबर

कंपनी रेलवे स्टेशनों पर अपनी सेवाओं को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

अहमदाबाद, सिकंदराबाद और हावड़ा जैसे शहरों के प्रमुख स्टेशनों पर उबर के लिए अलग पिकअप और ड्रॉप-ऑफ क्षेत्र मौजूद हैं। आने वाले समय में कई अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर ऐसी व्यवस्था शुरू की जाएगी।

उबर के अनुसार, भारत में लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण साधन है। इसलिए रेलवे यात्रियों तक अपनी सेवाएं पहुंचाना कंपनी की बड़ी योजना का हिस्सा है।

ADVERTISEMENT

फायदा

इक्सिगो के साथ साझेदारी से मिलेगा फायदा

इक्सिगो के लिए यह साझेदारी ट्रेन बुकिंग की सुविधा को ज्यादा यात्रियों तक पहुंचाने का मौका है।

कंपनी लंबे समय से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ी सेवाएं देती है। उबर अपनी कैब सेवा के जरिए यात्रा के शुरुआती और आखिरी हिस्से को जोड़ना चाहती है। दोनों कंपनियों का लक्ष्य यात्रियों को घर से निकलने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने तक ज्यादा आसान अनुभव देना है।

इससे ट्रेन यात्रियों को कई प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की परेशानी कम हो सकती है।

ADVERTISEMENT