NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिप्टोकरेंसी
    शेयर बाजार समाचार
    अर्थव्यवस्था समाचार
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / ट्विटर में छंटनी: पूर्व कर्मचारियों ने लगाया महिलाओं को निशाना बनाए जाने का आरोप, मुकदमा किया
    बिज़नेस

    ट्विटर में छंटनी: पूर्व कर्मचारियों ने लगाया महिलाओं को निशाना बनाए जाने का आरोप, मुकदमा किया

    ट्विटर में छंटनी: पूर्व कर्मचारियों ने लगाया महिलाओं को निशाना बनाए जाने का आरोप, मुकदमा किया
    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 09, 2022, 11:14 am 1 मिनट में पढ़ें
    ट्विटर में छंटनी: पूर्व कर्मचारियों ने लगाया महिलाओं को निशाना बनाए जाने का आरोप, मुकदमा किया
    ट्विटर पर छंटनी में महिलाओं को निशाना बनाने का आरोप लगा

    ट्विटर की दो पूर्व महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि छंटनी के दौरान कंपनी में कार्यरत महिलाओं पर पुरुषों की तुलना में अधिक प्रभाव पड़ा। उन्होंने कंपनी के खिलाफ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में मुकदमा भी दायर किया है। गौरतलब है कि अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद नवंबर में कंपनी में काम कर रहे 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

    पूर्व कर्मचारियों का आरोप- 57 प्रतिशत महिला कर्मचारियों को निकाला गया

    द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व महिला कर्मचारियों का आरोप है कि ट्विटर में बड़े पैमाने पर हुई छंटनी के दौरान महिला कर्मचारियों को निशाना बनाया गया। मुकदमे में आरोप लगाया गया गया है कि 57 प्रतिशत महिला कर्मचारियों को निकाला गया, जबकि इसकी तुलना में आधे से भी कम पुरुषों की छंटनी की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा तब किया गया जब छंटनी से पहले अधिक संख्या में पुरुषों की भर्ती हुई थी।

    किसने दायर किया है मुकदमा?

    ट्विटर की दो पूर्व कर्मचारियों, कैरोलिना बर्नल स्ट्रिफलिंग और विलो रेन टर्कल, ने उनकी तरह कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहीं अन्य महिला कर्मचारियों की ओर यह मुकदमा दायर किया है। बतौर रिपोर्ट्स, इन दोनों महिलाओं ने हाल ही में अपनी नौकरी खोई है।

    मस्क पर महिलाओं के साथ भेदभाव करने का भी आरोप

    AP की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि छंटनी के दौरान उन महिलाओं को निशाना बनाया गया जो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल करती हैं और ज्यादा काम करने जैसी मांगों का पालन करने में सक्षम नहीं होती हैं। मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि मस्क ने पहले भी महिलाओं के बारे में कई बार सार्वजनिक तौर पर भेदभावपूर्ण टिप्पणियां की थीं और अधिक महिलाओं की छंटनी इसी भेदभाव का एक परिणाम है।

    नवंबर में शुरू हुई थी ट्विटर से बड़े पैमाने पर छंटनी

    बता दें कि 4 नवंबर को ट्विटर से लगभग 3,700 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी। इससे पहले ट्विटर में लगभग 7,500 कर्मचारी थे, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। ये सभी स्थायी कर्मचारी थे। इसके अलावा ट्विटर ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले अपने लगभग 5,500 कर्मचारियों में से करीब 4,400 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद खबर आई थी कि छंटनी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

    ट्विटर 2.0 बनाना चाहते हैं मस्क

    एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में बदलाव लाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कंपनी के बचे हुए कर्मचारियों को मेल भेजकर ट्विटर 2.0 बनाने के लिए और अधिक घंटे काम करने के लिए कहा था। उन्होंने नई कंटेट मोडरेशन नीति के तहत व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए अलग-अलग रंगों के वेरिफाइड टिक का इस्तेमाल करने का ऐलान भी किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    एलन मस्क
    छंटनी

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    ट्विटर

    ट्विटर के को-फाउंडर ने कहा- कंपनी चलाने के लिए एलन मस्क सही आदमी नहीं एलन मस्क
    एमएस धोनी के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ऐलान, देखिए मोशन पोस्टर आगामी फिल्में
    ट्विटर पर विज्ञापन देने वाली कंपनियों को मिलेगा ट्वीट लेवल का विश्लेषण करने का फीचर एलन मस्क
    कंगना रनौत की हुई ट्विटर पर वापसी, देखिए क्या किया पहला ट्वीट कंगना रनौत

    एलन मस्क

    ट्विटर ने विज्ञापन से होने वाली कमाई में दर्ज की गिरावट, अब नए प्रयास में कंपनी ट्विटर
    ट्विटर ने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस के लिए पेश किया वार्षिक प्लान, जानें कीमत ट्विटर
    ट्विटर में और भी कर्मचारियों की होगी छंटनी, इस विभाग के लोग होंगे प्रभावित ट्विटर
    ट्विटर ने संगठनों के लिए की नए वेरिफिकेशन प्रोग्राम की घोषणा ट्विटर

    छंटनी

    बजफीड करेगा OpenAI के AI टूल्स का इस्तेमाल, CEO बोले- यही है डिजिटल मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया
    गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जाहिर किया अपना दर्द, मां की मौत के बाद गई नौकरी गूगल
    SAP करेगी 3,000 कर्मचारियों की छंटनी, क्लाउड बिजनेस पर देगी ध्यान  बेरोजगार
    IBM ने 3,900 लोगों को नौकरी से निकाला, वार्षिक कैश टारगेट पाने में विफलता रहा कारण IBM

    बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Business Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023