NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / ट्विटर में छंटनी करेंगे एलन मस्क, करीब 3,700 कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी
    अगली खबर
    ट्विटर में छंटनी करेंगे एलन मस्क, करीब 3,700 कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी
    ट्विटर में छंटनी करेंगे एलन मस्क

    ट्विटर में छंटनी करेंगे एलन मस्क, करीब 3,700 कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 03, 2022
    11:41 am

    क्या है खबर?

    ट्विटर को खरीदने को बाद अमेरिकी अरबपति एलन मस्क अब कंपनी की लागत कम करने पर काम कर रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क ट्विटर के करीब आधे कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही वो कंपनी की कहीं से भी काम करने की नीति को भी बदल रहे हैं और कर्मचारियों को ऑफिस में आकर काम करने के लिए कहा जाएगा।

    बता दें कि मस्क ट्विटर में कई बदलाव कर रहे हैं।

    जानकारी

    करीब 3,700 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मस्क करीब 3,700 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रहे हैं और इन्हें शुक्रवार को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही कुछ अपवादों को छोड़कर सभी कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने के लिए कहा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मस्क ट्विटर के सलाहकारों के साथ मिलकर छंटनी पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए अलग-अलग विकल्पों की तलाश की जा रही है।

    छंटनी के कयास

    ट्विटर की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

    कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रभावित कर्मचारियों को दो महीने का वेतन देकर कंपनी छोड़ने को कहा जा सकता है। हालांकि, अभी तक ट्विटर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि प्रोडक्ट टीम के मैनेजरों से 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी को कहा गया था। बताया जा रहा है कि मस्क की दूसरी कंपनी टेस्ला के अधिकारियों ने छंटनी की सूची की समीक्षा की थी।

    जानकारी

    काफी समय से लगाए जा रहे थे छंटनी के कयास

    ट्विटर खरीदने के मस्क के ऑफर के बाद से ही कंपनी में छंटनी के कयास लगाए जा रहे थे।

    इन कयासों की उस समय पुष्टि भी हो गई, जब सौदा पूरा होते ही मस्क ने कंपनी के CEO पराग अग्रवाल, वित्त प्रमुख नेड सीगल, सीनियर कानूनी अधिकारी विजया गेड्डे समेत शीर्ष प्रबंधन को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

    उनके बाद कई अन्य विभागों के प्रमुखों और सीनियर अधिकारियों को भी ट्विटर से निकाला जा चुका है।

    जानकारी

    खुद CEO बने मस्क

    पराग अग्रवाल को निकालने के बाद मस्क खुद कंपनी के CEO बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के बोर्ड को निरस्त कर दिया है और फिलहाल वो इसके एकमात्र निदेशक हैं। हालांकि, उन्होंने इसे अस्थायी व्यवस्था करार दिया है।

    बदलाव

    ब्लू टिक के लिए फीस का ऐलान कर चुके हैं मस्क

    ट्विटर खरीदने के बाद बदलावों की कड़ी में मस्क ने ब्लू टिक के लिए फीस का ऐलान किया है।

    उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि अब 'ब्लू टिक' यूजर्स से हर महीने आठ डॉलर (लगभग 650 रुपये) लिए जाएंगे।

    8 डॉलर में ब्लू टिक की सुविधा के साथ-साथ यूजर को रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा उन्हें दिखने वाले विज्ञापनों की संख्या आधी हो जाएगी और लंबे ऑडियो और वीडियो पोस्ट करने की सुविधा मिलेगी।

    जानकारी

    मस्क ने पिछले महीने किया था ट्विटर का अधिग्रहण

    कई महीनों तक चली ना-नुकर के बाद आखिरकार पिछले महीने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने का सौदा पूरा कर लिया था।

    उन्होंने ट्विटर के एक शेयर की कीमत 54.20 डॉलर (लगभग 4,410 रुपये) लगाते हुए 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खरीदने का ऑफर दिया था।

    उन्होंने कहा था कि वो पैसों के लिए ट्विटर नहीं खरीद रहे हैं। वो यह सौदा इसलिए कर रहे हैं ताकि मानवता की मदद की जा सके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    एलन मस्क
    सोशल मीडिया
    पराग अग्रवाल

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    ट्विटर

    स्नैपचैट पर AR फिल्टर्स को NFTs की तरह शोकेस कर पांगे आर्टिस्ट्स- रिपोर्ट स्नैपचैट
    गूगल और फेसबुक समाचार कंपनियों को देंगी कमाई का हिस्सा, IT कानून में बदलाव जल्द फेसबुक
    पाकिस्तान: पुरुष कांस्टेबल ने SHO के कहने पर पहना महिला कांस्टेबल का हिजाब, जानिए वजह पाकिस्तान समाचार
    24 लाख रुपये में बिक रहा ट्विटर यूजर्स का पर्सनल डाटा; बग के चलते लीक- रिपोर्ट हैकिंग

    एलन मस्क

    स्पेस-X की स्टारलिंक सेवा अब 32 देशों में उपलब्ध, भारत में जल्द होगी लॉन्च स्पेस-X
    जिनकी वजह से एलन मस्क ने होल्ड की ट्विटर डील; जानें क्या होते हैं 'स्पैम बॉट्स'? ट्विटर
    पराग अग्रवाल को मस्क-ट्विटर डील क्लोज होने की उम्मीद, कहा- लेता रहूंगा जरूरी फैसले ट्विटर
    सैलरी से लेकर कंपनियों तक, एलन मस्क के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप ट्विटर

    सोशल मीडिया

    राजस्थान: हाथ में स्टिक और सिर पर घूंघट, अनोखे अंदाज में महिलाओं ने खेली हॉकी राजस्थान
    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए आएंगे नए दिशानिर्देश, देनी होगी ब्रांड के साथ जुड़ाव की जानकारी डिजिटल मार्केटिंग
    भारतीय निजाम ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दिया था 300 हीरों वाला प्लेटिनम हार लंदन
    इस अफ्रीकी शख्स ने की 15 महिलाओं से शादी, पैदा किए 107 बच्चे अफ्रीका

    पराग अग्रवाल

    ट्विटर के CEO पद से जैक डॉर्सी ने दिया इस्तीफा, नए CEO होंगे पराग अग्रवाल ट्विटर
    बिना अनुमति लिए पर्सनल फोटोज और वीडियोज शेयर करने पर ट्विटर ने लगाया बैन ट्विटर
    ट्विटर बोर्ड का हिस्सा नहीं बनेंगे एलन मस्क, CEO पराग अग्रवाल ने दी जानकारी ट्विटर
    ट्विटर CEO पराग अग्रवाल का क्या होगा? पद से हटाए गए तो मिलेंगे 4.2 करोड़ डॉलर ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025