LOADING...
AI के कारण TSMC का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़ा, युद्ध का नहीं पड़ा प्रभाव
AI के कारण TSMC का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़ा

AI के कारण TSMC का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़ा, युद्ध का नहीं पड़ा प्रभाव

Apr 16, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के कारण ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की कमाई में बड़ी बढ़त दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, TSMC ने तिमाही में करीब 58 प्रतिशत मुनाफा बढ़ाया है, जो अनुमान से ज्यादा है। कंपनी की नेट इनकम भी उम्मीद से ऊपर रही है और विश्लेषकों को चौंका दिया। यह बढ़त ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है, फिर भी कंपनी का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है।

फायदा

AI की बढ़ती मांग से मिला बड़ा फायदा

कंपनी की इस बढ़त के पीछे AI से जुड़ी चिप्स की तेज मांग को मुख्य कारण माना जा रहा है। एनवीडिया और ऐपल जैसे बड़े ग्राहकों के लिए चिप बनाने वाली TSMC को AI डाटा सेंटर और हाई-एंड डिवाइस की मांग का सीधा फायदा मिला है। इससे कंपनी का रेवेन्यू भी उम्मीद से ज्यादा बढ़ा और टेक सेक्टर में मजबूती का संकेत मिला है, जो निवेशकों के लिए भी सकारात्मक खबर मानी जा रही है।

हालात

युद्ध के बीच भी बनी रही ग्रोथ की रफ्तार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई चेन और ऊर्जा कीमतों को लेकर जोखिम बना हुआ है। इसके बावजूद कंपनी की ग्रोथ पर बड़ा असर नहीं दिखा है और कारोबार सामान्य गति से चलता रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर संकट लंबा चला तो चिप बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी पार्ट्स और गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इससे आने वाले समय में उत्पादन और लागत पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।

Advertisement

चुनौतियां

शेयरों में तेजी, लेकिन आगे चुनौतियां

इस साल कंपनी के शेयर करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं, जो इसके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है। TSMC ग्लोबल चिप इंडस्ट्री में अहम भूमिका निभा रही है, लेकिन उसे नई कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है। मेमोरी चिप की कमी और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें भी चुनौती बनी हुई हैं। आने वाले समय में कंपनी के लिए लगातार ग्रोथ बनाए रखना एक बड़ा लक्ष्य रहेगा, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Advertisement