LOADING...
ट्रुथ सोशल की मूल कंपनी को हुआ 3,800 करोड़ रुपये का नुकसान
ट्रुथ सोशल की मूल कंपनी को हुआ 3,800 करोड़ रुपये का नुकसान

ट्रुथ सोशल की मूल कंपनी को हुआ 3,800 करोड़ रुपये का नुकसान

May 09, 2026
07:33 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल की मूल कंपनी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप को पहली तिमाही में 40 करोड़ डॉलर (लगभग 3,800 करोड़ रुपये) से ज्यादा का भारी नुकसान हुआ है। कंपनी की नई फाइलिंग में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का रेवेन्यू 10 लाख डॉलर (लगभग 9.50 करोड़ रुपये) से भी कम रहा। ट्रंप इस कंपनी के करीब 41 प्रतिशत शेयर कंट्रोल करते हैं।

वजह

क्रिप्टो बाजार में गिरावट बनी बड़ी वजह

नुकसान की सबसे बड़ी वजह क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आई तेज गिरावट बताई जा रही है। ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप ने पहले डिजिटल करेंसी में बड़ा निवेश किया था, लेकिन बिटकॉइन समेत कई डिजिटल एसेट्स की कीमतें तेजी से नीचे आ गईं। रिपोर्ट के अनुसार, बिटकॉइन की कीमत अक्टूबर में 1 लाख 26 हजार डॉलर से ऊपर थी, जो मार्च तक गिरकर 70 हजार डॉलर से नीचे पहुंच गई। इससे कंपनी की निवेश वैल्यू पर बड़ा असर पड़ा है।

निवेश

निवेश की वैल्यू घटने से बढ़ा घाटा

कंपनी को अपने निवेश की मौजूदा वैल्यू रिकॉर्ड करनी होती है, चाहे उसने एसेट्स बेचे हों या नहीं। इसी वजह से पहली तिमाही में करीब 40 करोड़ डॉलर का नुकसान दर्ज किया गया। कंपनी ने माना कि नुकसान का बड़ा हिस्सा डिजिटल एसेट्स से जुड़ा था। वहीं कंपनी की कुल कमाई सिर्फ करीब 9 लाख डॉलर रही। कम कमाई और बड़े घाटे के कारण निवेशकों के बीच चिंता बढ़ी है और कंपनी के बिजनेस मॉडल पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

अन्य

दूसरे कारोबारों पर भी कर रही फोकस

ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज और न्यूक्लियर फ्यूजन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी काम बढ़ा रही है। कंपनी ने पिछले साल क्रिप्टो निवेश के लिए 2.5 अरब डॉलर (लगभग 240 अरब रुपये) की फंडिंग योजना का ऐलान किया था। इसके अलावा, दिसंबर में कंपनी ने अमेरिकी फर्म TAE के साथ विलय की घोषणा की थी। यह डील साल 2026 के बीच तक पूरी होने की उम्मीद है।

Advertisement