Loading...
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया कम वैलिडिटी वाला सस्ता वॉयस-SMS प्लान लाने का आदेश
TRAI ने कम वैलिडिटी वाले सस्ते वॉयस-SMS प्लान लाने का निर्देश दिया है

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया कम वैलिडिटी वाला सस्ता वॉयस-SMS प्लान लाने का आदेश

Sep 22, 2026
06:25 pm

क्या है खबर?

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए कम वैलिडिटी वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) प्लान लाना अनिवार्य कर दिया है। ये ज्यादा सस्ते और फ्लेक्सिबल होंगे और इनमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा होगी। यह निर्देश टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026 में दिया गया है। इसका मकसद कम आय वाले ग्राहकों और ऐसे यूजर्स को ज्यादा विकल्प और सस्ते प्लान देना है, जिन्हें साथ में जोड़े गई डाटा सर्विस की जरूरत नहीं है।

वैलिडिटी 

इतने दिनों की होगी वैलिडिटी 

TRAI के निर्देशों के अनुसार, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को वॉयस और SMS सर्विस के लिए 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले STV देने होंगे।

इस नए फ्रेमवर्क का मकसद केवल वॉयस और SMS वाले वाउचर की सीमित उपलब्धता की समस्या को हल करना है।

TRAI का कहना है कि ऐसे वाउचर ज्यादा लंबी वैलिडिटी वाले ही होते थे। नियामक ने कहा कि कम समय वाले विकल्प की सीमित उपलब्धता का कम आय वाले ग्राहकों पर पड़ता है।

निर्देश 

एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान भी देना होगा

ऑपरेटर्स को कम से कम एक ऐसा STV भी देना होगा, जिसे हर महीने उसी तारीख पर रिन्यू किया जा सके।

अगर, किसी महीने में वह तारीख नहीं आती है तो रिन्यूअल की तारीख उस महीने की आखिरी तारीख हो जाएगी।

इसके अलावा, ऑपरेटर्स को कम से कम एक ऐसा STV देना होगा, जिसकी वैलिडिटी महीने भर चलने वाले विकल्प से ज्यादा हो, जबकि बाकी STV की वैलिडिटी 30 दिन या उससे कम होगी।

ADVERTISEMENT