Loading...
ChatGPT पर दिखेगा TOI-ET की खबरें, BCCL और OpenAI के बीच साझेदारी
BCCL और OpenAI के बीच साझेदारी हुई है

ChatGPT पर दिखेगा TOI-ET की खबरें, BCCL और OpenAI के बीच साझेदारी

Sep 07, 2026
09:09 pm

क्या है खबर?

बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) ने OpenAI के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग का मकसद ChatGPT पर समाचार खोजने के अनुभव को बेहतर बनाना है, जिसके लिए BCCL के प्रकाशनों- टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) और इकोनॉमिक टाइम्स (ET) से कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। इस समझौते के तहत चैटबॉट पर यूजर के सवालों के जवाब में संबंधित कंटेंट दिखाया जाएगा, साथ ही पूरी जानकारी के लिए मूल स्टोरी का श्रेय और लिंक भी दिए जाएंगे।

फायदा 

AI के जरिए मिलेगा भरोसेमंद कंटेंट

दोनों कंपनियों के बीच हुई इस साझेदारी में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं के पब्लिकेशन से लाइव रिपोर्टिंग और कंटेंट शामिल होगा।

BCCL के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) और बोर्ड सदस्य मोहित जैन ने कहा कि इस सहयोग से पाठकों को उनके पब्लिकेशन में पत्रकारिता देखने को मिलेगी।

साथ ही असली रिपोर्टिंग का स्रोत, संदर्भ और पहचान भी बनी रहेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के जरिए भरोसेमंद जानकारी तक पहुंच बेहतर बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

नियंत्रण 

पत्रकारिता पर रहेगा पब्लिकेशन का नियंत्रण 

इस साझेदारी के तहत BCCL के उत्पाद, पाठक सेवा और आंतरिक कार्य-प्रक्रिया में OpenAI की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी विचार किया जाएगा।

इसके इस्तेमाल के संभावित क्षेत्रों में आर्काइव डिस्कवरी, शोध, डाटा विश्लेषण, अनुवाद, पाठक सेवा और व्यापार परिचालन शामिल हैं।

हालांकि, BCCL के न्यूजरूम में AI का कोई भी इस्तेमाल संबंधित पब्लिकेशन के संपादकीय मानक और नीतियों के साथ-साथ इंसानी निगरानी के दायरे में होगा।

उसने भरोसा दिलाया कि इसमें शामिल पब्लिकेशन का पत्रकारिता पर संपादकीय नियंत्रण होगा।

ADVERTISEMENT