Loading...
अगले महीने से LPG गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में होगा ये बदलाव
1 नवंबर से LPG से जुड़े नियमों में बदलाव

अगले महीने से LPG गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में होगा ये बदलाव

Oct 26, 2026
03:15 pm

क्या है खबर?

अगले महीने से LPG से जुड़े कुछ अहम बदलाव होने जा रहे हैं। 1 नवंबर से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों को नए अपडेट पर ध्यान देना होगा। इन बदलावों में गैस सब्सिडी के लिए e-KYC और सिलेंडर की कीमतों से जुड़े नियम शामिल हैं। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में नवंबर की शुरुआत में उपभोक्ताओं को कुछ नए अपडेट मिल सकते हैं।

e-KYC

गैस सब्सिडी के लिए e-KYC जरूरी

गैस सब्सिडी का लाभ लेने वाले पात्र ग्राहकों को आधार के जरिए e-KYC करानी होगी।

जिन लोगों ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा ऐसा करने की जरूरत नहीं है। जिनकी e-KYC बाकी है, वे अपनी गैस कंपनी के ऐप या वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।

ग्राहक इंडियनऑयल वन, हेलो BPCL या HP पे ऐप के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आधार फेसआरडी ऐप की जरूरत पड़ सकती है।

दाम

बदल सकते हैं व्यावसायिक सिलेंडर के दाम

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसलिए 1 नवंबर को भी इनके दामों में बदलाव हो सकता है।

अक्टूबर में दिल्ली में 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये थी। नवंबर में इसकी कीमत बढ़ेगी या घटेगी, यह तेल कंपनियों की घोषणा के बाद ही पता चलेगा।

इन सिलेंडरों का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यावसायिक कामों में किया जाता है।

ADVERTISEMENT