दिग्गज कंपनियों के एक कर्मचारी हर महीने AI पर खर्च कर रहा करीब 7 लाख रुपये
अमेरिका की सबसे बड़ी एक फीसदी कंपनियां वर्तमान में अपने कर्मचारियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के लिए जमकर खर्च कर रही हैं। वे प्रति कर्मचारी करीब 7,400 डॉलर (लगभग 7 लाख रुपये) खर्च कर रही हैं, जो जनवरी के मुकाबले लगभग 3 गुना ज्यादा है।
इस खर्च में इतना बड़ा उछाल इसलिए आया है क्योंकि OpenAI और एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां 'पे-एज-यू-गो' (जितना इस्तेमाल, उतना भुगतान) मॉडल अपना रही हैं। इन मॉडल्स में AI टूल्स का जितना ज्यादा इस्तेमाल कर्मचारी करते हैं, खर्च उतना ही बढ़ जाता है।
कंपनियां सीमित कर रहीं AI का इस्तेमाल
बजट को नियंत्रण में रखने के लिए उबर, अमेजन और वॉलमार्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए इन AI टूल्स के इस्तेमाल को अब सीमित करना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट बताती है कि इस खर्च में बहुत बड़ा अंतर है। एक तरफ जहां शीर्ष 10 फीसदी कंपनियां प्रति कर्मचारी 650 डॉलर (करीब 62,000 रुपये) लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर, औसत खर्च केवल 11.95 डॉलर (लगभग 1,140 रुपये) प्रति कर्मचारी ही है।
बाजार में एंथ्रोपिक और OpenAI का दबदबा दिख रहा है। एंथ्रोपिक की हिस्सेदारी 43.5 फीसदी और OpenAI की 39.7 फीसदी है। दूसरी तरफ, ओपन-सोर्स विकल्प सस्ते होने के बावजूद बाजार में उतने खास नहीं चल पाए हैं।