AI पर भारी खर्चे के बावजूद S&P 500 कंपनियों के मुनाफे में नहीं हुई ज्यादा बढ़ाेतरी
2022 के आखिर में जब OpenAI के ChatGPT ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का चलन शुरू किया, तब से टेक और कम्युनिकेशन सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के कुल मुनाफे में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन S&P 500 कंपनियों का मुनाफा मार्जिन अभी भी स्थिर बना हुआ है।
एनवीडिया और मैग्निफिशेंट सेवन ग्रुप की अन्य कंपनियों ने अपने प्रॉफिट मार्जिन को 15 फीसदी से बढ़ाकर लगभग 25 फीसदी तक पहुंचा दिया है।
2023 के अंत में ये मार्जिन करीब 15 फीसदी पर था, वहीं हेल्थकेयर, एनर्जी और कंज्यूमर स्टेपल्स जैसे सेक्टर्स के लिए प्रॉफिट मार्जिन या तो वहीं अटके हुए हैं या फिर लगातार कम होते जा रहे हैं।
AI से जल्द नहीं मिला फायदा तो होगा नुकसान
वर्तमान में बाजार की पूरी बढ़त इन्हीं शीर्ष टेक कंपनियों से आ रही है। दूसरी तरफ, S&P 500 की बाकी 493 कंपनियों का प्रॉफिट मार्जिन लगभग 10 फीसदी पर ही स्थिर बना हुआ है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर, नॉन-टेक सेक्टरों को AI में किए गए निवेश का फायदा जल्द नहीं मिलता है, तो बाजार में बड़ी हलचल हो सकती है।
फिलहाल, निवेशक मैग्निफिशेंट सेवन पर ही अपना भरोसा बनाए हुए हैं। यही वे दिग्गज कंपनियां हैं, जो बाजार की रफ्तार तय करने में सबसे आगे हैं।