Loading...
टेस्ला और स्पेस-X का हो सकता है विलय, एलन मस्क ने दिए संकेत
टेस्ला और स्पेस-X के विलय पर चर्चा

टेस्ला और स्पेस-X का हो सकता है विलय, एलन मस्क ने दिए संकेत

Oct 21, 2026
09:08 am

क्या है खबर?

एलन मस्क की कंपनियां टेस्ला और स्पेस-X एक साथ आ सकती हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों कंपनियों के बीच संभावित विलय को लेकर बातचीत चल रही है। मस्क ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें यह विचार अच्छा लगता है। हालांकि, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। किसी भी समझौते के लिए दोनों कंपनियों की विशेष समितियों की सहमति और शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

कमाई

स्पेस-X की कमाई में तेजी

स्पेस-X ने तीसरी तिमाही में 4.4 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे 1.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 161 प्रतिशत बढ़कर 14.58 अरब डॉलर पहुंच गया। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा कारोबार अहम रहा, जिससे 7.56 अरब डॉलर की कमाई हुई।

कंपनी मुख्य रूप से दूसरी कंपनियों को डाटा सेंटर की कंप्यूटिंग क्षमता किराये पर देकर यह आय हासिल कर रही है।

वजह

टेस्ला और स्पेस-X को साथ लाने के पीछे क्या वजह?

मस्क के मुताबिक, दोनों कंपनियों के बीच संभावित समझौते पर फैसला विशेष समितियां करेंगी, क्योंकि वह इस मामले में हितों के टकराव से बचना चाहते हैं।

स्पेस-X का कारोबार अब रॉकेट और सैटेलाइट इंटरनेट के अलावा AI और डाटा सेंटर तक फैल रहा है। वहीं, टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहनों और दूसरी तकनीकों पर काम करती है।

दोनों कंपनियों के कारोबार में बढ़ते तालमेल के कारण विलय की संभावना पर चर्चा तेज हुई है।

ADVERTISEMENT

योजना

स्टारलिंक और स्टारशिप भी स्पेस-X की योजनाओं में अहम

स्पेस-X की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के ग्राहकों की संख्या तीसरी तिमाही में बढ़कर 1.36 करोड़ हो गई।

कंपनी अपने स्टारशिप रॉकेट के विकास पर भी काम कर रही है, जिससे भविष्य में नए सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजने में मदद मिलेगी। स्पेस-X ने 2026 के अंत तक करीब 100 अरब डॉलर (लगभग 9,600 अरब रुपये) का सालाना राजस्व हासिल करने का अनुमान जताया है।

हालांकि, टेस्ला के साथ विलय पर अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENT