LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स सुबह-सुबह 1,700 अंक टूटा, क्या है गिरावट की वजह?
सेंसेक्स सुबह-सुबह 1,700 अंक टूटा

शेयर बाजार: सेंसेक्स सुबह-सुबह 1,700 अंक टूटा, क्या है गिरावट की वजह?

Apr 13, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

अमेरिका-ईरान वार्ता असफल रहने के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज (13 अप्रैल) भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स में 1,700 अंकों की गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 1,700 अंक से ज्यादा गिरकर 75,868 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी 500 अंक टूटकर 23,556 के स्तर पर पहुंच गया है। इस भारी गिरावट से कुछ ही देर में निवेशकों को 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

तेल

तेल कीमतों में उछाल से बढ़ी चिंता

बाजार गिरने की बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल है। ब्रेंट क्रूड करीब 8 प्रतिशत बढ़कर 103 डॉलर (लगभग 9,600 रुपये) प्रति बैरल और WTI 105 डॉलर (लगभग 9,800 रुपये) तक पहुंच गया है। इससे भारत जैसे आयात करने वाले देशों पर दबाव बढ़ता है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे बाजार पर असर पड़ता है। यही कारण है कि निवेशकों में डर बढ़ा और बिकवाली तेज हो गई।

टैरिफ

ग्लोबल बाजार और टैरिफ तनाव का असर

ग्लोबल बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली, जिसका असर भारत पर पड़ा है। एशिया के बाजारों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट रही, जबकि चीन का बाजार भी करीब 0.5 प्रतिशत नीचे रहा। इसके साथ ही अमेरिका द्वारा चीन पर 50 प्रतिशत टैरिफ की धमकी ने तनाव बढ़ाया है। इन कारणों से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ और उन्होंने तेजी से शेयर बेचने शुरू कर दिए, जिससे बाजार में गिरावट और तेज हो गई।

Advertisement

रुपया

रुपया कमजोर, विदेशी निवेश में गिरावट

भारतीय रुपये में भी कमजोरी देखने को मिली, जो 70 पैसे गिरकर 93.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इससे विदेशी निवेशकों का भरोसा कम होता है और बाजार से पैसा निकलने लगता है। पिछले सत्र में बाजार का कुल मार्केट कैप 451 लाख करोड़ रुपये था, जो गिरकर 443 लाख करोड़ रुपये रह गया। इससे साफ है कि कुछ ही समय में बड़ी रकम बाजार से निकल गई, जिससे गिरावट और गहरी हो गई।

Advertisement