शेयर बाजार: सेंसेक्स 363 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (23 जुलाई) भारी गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 363 अंक की गिरावट के साथ 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126 अंक फिसलकर 23,869.60 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 193 अंक की गिरावट के साथ 17,690.50 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज हीरो मोटोकॉर्प, नुवामा वेल्थ और बजाज ऑटो ने क्रमशः 3.74 फीसदी, 3.44 फीसदी और 2.59 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। SBI लाइफ इंश्योरेंस और ICICI लोंबार्ड के शेयरों में भी क्रमशः 2.59 फीसदी और 2.24 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
SRF, अडाणी ग्रीन एनर्जी, इंडसइंड बैंक, बंधन बैंक और अडाणी एंटरप्राइज क्रमशः 8.53 फीसदी, 6.28 फीसदी, 5.97 फीसदी, 4.41 फीसदी और 4.37 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.26 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।