शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद, 813 अंक टूटा सेंसेक्स
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (9 सितंबर) भारी गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 813 अंक की गिरावट के साथ 74,764.23 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 203 अंक फिसलकर 23,431.10 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 98 अंक की गिरावट के साथ 17,994.10 अंक पर बंद हुआ है।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज अडाणी एंटरप्राइज, वन 97 पेटीएम और मैक्स हेल्थकेयर ने क्रमशः 5.13 फीसदी, 4.88 फीसदी और 4.48 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। अडाणी पोर्ट्स और अडाणी पावर के शेयरों में भी क्रमशः 3.80 फीसदी और 3.12 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
कोफोर्ज, इंफोसिस, लोढ़ा डेवेलपर्स, HDFC लाइफ और HCL टेक क्रमशः 5.38 फीसदी, 4.34 फीसदी, 3.80 फीसदी, 3.71 फीसदी और 3.70 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.36 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।