Loading...
शेयर बाजार: सेंसेक्स 417 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला
शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स 417 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला

Sep 03, 2026
04:56 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (3 सितंबर) भारी गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 417 अंक की गिरावट के साथ 76,152.86 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41 अंक फिसलकर 23,873.45 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 50 अंक की बढ़त के साथ 18,170.25 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज आइनॉक्स विंड, RBL बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने क्रमशः 4.83 फीसदी, 4.80 फीसदी और 4.76 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। सोलर इंडस्ट्रीज और BSE लिमिटेड के शेयरों में भी क्रमशः 4.37 फीसदी और 4.36 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

MCX इंडिया, एथर एनर्जी, गोदरेज कंज्यूमर, कायन्स टेक और भारत फोर्ज क्रमशः 3.52 फीसदी, 2.80 फीसदी, 2.76 फीसदी, 2.74 फीसदी और 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.33 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में बढ़त दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENT