Loading...
शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद, 352 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद

शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद, 352 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का

Oct 28, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (28 अक्टूबर) भारी गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 352 अंक की गिरावट के साथ 73,246.03 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 अंक फिसलकर 22,698.85 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 87 अंक की बढ़त के साथ 16,500.65 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज PG इलेक्ट्रोप्लास्ट, वोल्टास और ब्लू स्टार ने क्रमशः 7.16 फीसदी, 6.94 फीसदी और 5.68 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। बायोकॉन और चोला इन्वेस्टमेंट के शेयरों में भी क्रमशः 5.49 फीसदी और 5.09 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

कायन्स टेक, सेल, इंफोसिस, मफसिस और पेट्रोनेट LNG क्रमशः 6.28 फीसदी, 5.37 फीसदी, 4.20 फीसदी, 3.83 फीसदी और 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.94 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में बढ़त दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENT