शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 331 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (24 जुलाई) भारी गिरावट दर्ज हुई है। इस हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स 331 अंक की गिरावट के साथ 76,059.77 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102 अंक फिसलकर 23,767.45 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 18 अंक की बढ़त के साथ 17,709.45 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज KPIT टेक, टाटा एलेक्सी और गोदफ्रे फिलिप ने क्रमशः 5.86 फीसदी, 4.44 फीसदी और 4.06 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। परसिस्टेंट और एस्ट्रल लिमिटेड के शेयरों में भी क्रमशः 3.97 फीसदी और 3.87 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
मोतीलाल ओसवाल, GE वेर्नोवा TD, स्विगी, हीरो मोटोकॉर्प और हिटाची एनर्जी क्रमशः 7.26 फीसदी, 3.95 फीसदी, 3.87 फीसदी, 3.14 फीसदी और 3.10 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.19 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।