शेयर बाजार: सेंसेक्स 460 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (22 अक्टूबर) भारी गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 460 अंक की गिरावट के साथ 73,249.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 123 अंक फिसलकर 22,687.65 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 89 अंक की गिरावट के साथ 16,410.80 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज इंडियन होटल्स, कायन्स टेक और उज्जीवन स्मॉल ने क्रमशः 4.75 फीसदी, 4.07 फीसदी और 2.55 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। अंबुजा सीमेंट्स और बजाज होल्डिंग्स के शेयरों में भी क्रमशः 2.22 फीसदी और 2.15 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
KEI इंडस्ट्रीज, स्विगी, ओरेकल फाइनेंसियल सर्विसेज, माझगांव डॉक और कल्याण ज्वेलर्स क्रमशः 8.12 फीसदी, 6.06 फीसदी, 4.09 फीसदी, 3.76 फीसदी और 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.01 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।