Loading...
शेयर बाजार: सेंसेक्स 238 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स 238 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला

Jul 21, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (21 जुलाई) गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 238 अंक की गिरावट के साथ 77,470.11 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 अंक फिसलकर 24,187.70 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 51 अंक की बढ़त के साथ 18,091.20 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज TVS मोटर्स, मणप्पुरम फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस ने क्रमशः 5.62 फीसदी, 4.35 फीसदी और 3.23 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। इंडसइंड बैंक और सोना BLW के शेयरों में भी क्रमशः 2.96 फीसदी और 2.55 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

प्रीमियर एनर्जीस, वन 97 पेटीएम, वारी एनर्जीस, डिक्सन टेक्नोलॉजी और अंबर एंटरप्राइज क्रमशः 3.50 फीसदी, 3.49 फीसदी, 3.33 फीसदी, 3.23 फीसदी और 3.02 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.23 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENT