शेयर बाजार: सेंसेक्स 607 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (19 जून) हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 607 अंक की गिरावट के साथ आज 76,802.90 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 154 अंक फिसलकर 24,013.10 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 18 अंकों की बढ़त के साथ 17,735.30 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज GE वेर्नोवा TD, भारत डायनमिक्स और अरबिंदो फार्मा ने क्रमशः 5.40 फीसदी, 4.40 फीसदी और 3.75 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। लौरस लैब्स और ग्लेनमार्क के शेयरों में भी क्रमशः 3.22 फीसदी और 2.77 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इंफोसिस, ICICI प्रूडेंटिया, LTM , कायन्स टेक और TCS क्रमशः 6.75 फीसदी, 4.18 फीसदी, 4.14 फीसदी, 3.91 फीसदी और 3.55 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.31 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में बढ़त दर्ज हुई है।