LOADING...
शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, 77 अंक चढ़ा सेंसेक्स
शेयर बाजार हरे निशान पर बंद

शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, 77 अंक चढ़ा सेंसेक्स

May 18, 2026
04:23 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज (18 मई) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 77 अंक की बढ़त के साथ आज 75,315.04 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6 अंक चढ़कर 23,649.95 अंक पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 11 अंकों की गिरावट के साथ 17,261.35 अंक पर बंद हुआ है।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज कोफोर्ज, परसिस्टेंट और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज ने क्रमशः 5.15 फीसदी, 5.15 फीसदी और 4.36 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। टेक और महिंद्रा के शेयरों में भी क्रमशः 4.34 फीसदी और 4.07 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। अंबर एंटरप्राइज, PG इलेक्ट्रोप्लास्ट, कोचीन शिपयार्ड, TVS मोटर्स और उनो मिंडा क्रमशः 15.61 फीसदी, 5.85 फीसदी, 5.08 फीसदी, 5.07 फीसदी और 4.81 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.67 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।

Advertisement