शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 122 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (16 अप्रैल) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 122 अंक की गिरावट के साथ आज 77,988.68 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34 अंक फिसलकर 24,196.75 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 105 अंकों की बढ़त के साथ 16,804.80 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज BHEL, अडाणी पावर और CG कंज्यूमर ने क्रमशः 5.73 फीसदी, 5.32 फीसदी और 5.25 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। PB फिनटेक और कायन्स टेक के शेयरों में भी क्रमशः 4.72 फीसदी और 4.62 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। सुप्रीम इंडस्ट्रीज, एस्ट्रल लिमिटेड, GMR एयरपोर्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प और HDFC बैंक क्रमशः 4.35 फीसदी, 3.21 फीसदी, 2.49 फीसदी, 2.42 फीसदी और 1.78 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.53 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में बढ़त दर्ज हुई है।