शेयर बाजार: सेंसेक्स 318 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (13 नवंबर) भारी गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स 318 अंक की गिरावट के साथ 81,592.45 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 155 अंक फिसलकर 25,144.30 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 7 अंक की गिरावट के साथ 17,877.45 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज हिटाची एनर्जी, अंबर एंटरप्राइज और GE वेर्नोवा TD ने क्रमशः 10.68 फीसदी, 9.07 फीसदी और 3.97 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। सीमेंस एनर्जी और MCX इंडिया के शेयरों में भी क्रमशः 2.90 फीसदी और 2.36 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
मणप्पुरम फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, एल्केम लैब, TMPV और पेट्रोनेट LNG क्रमशः 3.73 फीसदी, 3.37 फीसदी, 3.33 फीसदी, 3.31 फीसदी और 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 1.77 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।