शेयर बाजार: सेंसेक्स 49 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी 23,400 पर पहुंचा
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज (13 मई) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 49 अंक की बढ़त के साथ आज 74,608.98 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 33 अंक चढ़कर 23,412.60 अंक पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 101 अंकों की बढ़त के साथ 17,156.90 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज सेल, डिक्सन टेक्नोलॉजी और वोडाफोन-आइडिया ने क्रमशः 14.11 फीसदी, 9.73 फीसदी और 7.91 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। वेदांता और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमशः 6.00 फीसदी और 5.56 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। मैक्स फाइनेंशियल, टाटा पावर, वन 97 पेटीएम, केफिन टेक और आयशर मोटर्स क्रमशः 3.37 फीसदी, 3.33 फीसदी, 2.84 फीसदी, 2.69 फीसदी और 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत में बढत
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.87 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।