शेयर बाजार: सेंसेक्स 150 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (11 जून) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 150 अंक की गिरावट के साथ आज 73,832.55 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 53 अंक फिसलकर 23,161.60 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 139 अंकों की गिरावट के साथ 16,865.50 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज हुंडई मोटर्स, टोरेंट फार्मा और वोडाफोन-आइडिया ने क्रमशः 2.60 फीसदी, 2.43 फीसदी और 2.09 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। वेदांता और ICICI बैंक के शेयरों में भी क्रमशः 1.87 फीसदी और 1.83 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। अडाणी एनर्जी, अंबर एंटरप्राइज, पावर फाइनेंस , वन 97 पेटीएम और सम्मान कैपिटल क्रमशः 4.49 फीसदी, 4.39 फीसदी, 4.12 फीसदी, 4.05 फीसदी और 3.48 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.33 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।