शेयर बाजार में आज बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 787 अंक चढ़कर हुआ बंद
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज (6 अप्रैल) शुरुआती गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ आज 74,106.85 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 255 अंक चढ़कर 22,968.25 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 236 अंक की बढ़त के साथ 15,507.20 अंक पर बंद हुआ है।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज ट्रेंट, अडाणी ग्रीन एनर्जी और कल्याण ज्वेलर्स ने क्रमशः 7.97 फीसदी, 7.61 फीसदी और 6.59 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। L&T फाइनेंस और RBL बैंक के शेयरों में भी क्रमशः 6.28 फीसदी और 5.70 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। रिलायंस, एस्ट्रल लिमिटेड, ONGC, ऑयल इंडिया और मैरिको क्रमशः 3.39 फीसदी, 1.98 फीसदी, 1.86 फीसदी, 1.66 फीसदी और 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बढ़ी
सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.31 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। CAC लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।