Loading...
शेयर बाजार आज भी तेजी के साथ हुआ बंद, 166 अंक चढ़ा सेंसेक्स
सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद

शेयर बाजार आज भी तेजी के साथ हुआ बंद, 166 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Jul 31, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (31 जुलाई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 166 अंक की बढ़त के साथ आज 78,094.64 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 66 अंक टूटकर 24,383.60 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 77 अंकों की बढ़त के साथ 18,105.85 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज बजाज फाइनेंस, हुंडई मोटर और बजाज फिंसर्व ने क्रमशः 8.32 फीसदी, 8.05 फीसदी और 6.27 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।टोरेंट फार्मा और अशोक लेलैंड के शेयरों में भी क्रमशः 5.15 फीसदी और 5.12 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

मैनकाइंड फार्मा, APL अपोलो, स्विगी, कल्याण ज्वेलर्स और लोढ़ा डेवलपर क्रमशः 4.13 फीसदी, 3.89 फीसदी, 3.73 फीसदी, 3.47 फीसदी और 3.36 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में मामूली बदलाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.44 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी महंगा होकर 2.19 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

ADVERTISEMENT