Loading...
शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 482 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 153 अंक उछला

शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 482 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 153 अंक उछला

Oct 26, 2026
04:16 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (26 अक्टूबर) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 482 अंक की बढ़त के साथ आज 73,606.75 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 153 अंक बढ़कर 22,753.20 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 200 अंकों की बढ़त के साथ 16,266.85 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज एथर एनर्जी, डॉ रेड्डीज लैब्स और JSW स्टील ने क्रमशः 14.13 फीसदी, 6.62 फीसदी और 6.28 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। स्विगी और वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में भी क्रमशः 5.54 फीसदी और 5.19 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

AU स्मॉल फाइनेंस, उज्जीवन स्मॉल, श्रीराम फाइनेंस, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और बैंक ऑफ इंडिया क्रमशः 7.21 फीसदी, 5.34 फीसदी, 4.62 फीसदी, 4.13 फीसदी और 3.57 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.41 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 1.95 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।

ADVERTISEMENT