LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 109 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी इतना उछला
शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 109 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी इतना उछला

Jun 25, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (25 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 109 अंक की बढ़त के साथ आज 77,100.47 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34 अंक चढ़कर 24,056.00 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 102 अंकों की गिरावट के साथ 17,587.85 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज मदरसन, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज और इंटरग्लोब एविएशन ने क्रमशः 4.93 फीसदी, 4.83 फीसदी और 4.66 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। मैक्स हेल्थकेयर और M&M के शेयरों में भी क्रमशः 3.85 फीसदी और 3.84 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। बंधन बैंक, नालको, हिंद जिंक, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और ट्यूब इन्वेस्टमेंट क्रमशः 4.72 फीसदी, 4.71 फीसदी, 4.41 फीसदी, 3.89 फीसदी और 3.67 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.40 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।

Advertisement