LOADING...
शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा
शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद

शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा

Feb 25, 2026
04:27 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (25 फरवरी) बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 50 अंक की बढ़त के साथ आज 82,276.07 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 57 अंक चढ़कर 25,482.50 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 109 अंक के बढ़त के साथ 16,828.70 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज मैनकाइंड फार्मा, नालको और वेदांता ने क्रमशः 4.92 फीसदी, 4.90 फीसदी और 4.70 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। लौरस लैब्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में भी क्रमशः 4.65 फीसदी और 4.11 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। IRFC, मणप्पुरम फाइनेंस, अडाणी एनर्जी, हिन्दपेट्रो और सुजलॉन एनर्जी क्रमशः 4.46 फीसदी, 2.85 फीसदी, 2.32 फीसदी, 2.32 फीसदी और 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत बढ़ी

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.69 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

Advertisement