LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,372 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 399 अंक उछला
सेंसेक्स आज 1,372 अंक चढ़कर हुआ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,372 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 399 अंक उछला

Mar 24, 2026
04:31 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (24 मार्च) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,372 अंक की बढ़त के साथ आज 74,068.45 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 399 अंक चढ़कर 22,912.40 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 411 अंकों की बढ़त के साथ 15,411.75 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज सम्मान कैपिटल, हिन्दपेट्रो और लार्सन ने क्रमशः 6.55 फीसदी, 5.42 फीसदी और 5.22 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। इंटरग्लोब एविएशन और GMR एयरपोर्ट के शेयरों में भी क्रमशः 5.21 फीसदी और 5.01 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्प, अडाणी एंटरप्राइज, टाटा पावर और सन फार्मा क्रमशः 2.89 फीसदी, 1.03 फीसदी, 0.72 फीसदी, 0.57 फीसदी और 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.39 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.20 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

Advertisement